एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एसजीएक्स निफ्टी में 0.2 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है जबकि, निक्केई 0.1 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। बाजार को आज चीन के जीडीपी आंकड़ों का इंतजार है।
जापान का निक्केई 0.1 फीसदी की मजबूती के साथ 19090 के स्तर के आसपास दिख रहा है। जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स 0.04 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 3010 के स्तर के आसपास दिख रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.6 फीसदी की कमजोरी के साथ 22900 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं ताइवान का बाजार 0.3 फीसदी की मजबूती के साथ 9345 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि कोस्पी 0.1 फीसदी की कमजोरी के साथ 2070 अंक के आसपास नजर आ रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 3120 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि एसजीएक्स निफ्टी 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 8420 के आसपास कारोबार कर रहा है।
शेयर बाजार समाचार और शेयर के उतार चढ़ाव तथा इन्वेस्टमेंट के लिए विसिट करे

No comments:
Post a Comment