You can also follow us for daily intraday updates click here to
एशियाई बाजारों में दबाव के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। हालांकि जापान का बाजार निक्केई 177 अंक यानि करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 19,071 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। लेकिन, हैंग सेंग 122 अंक यानि 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 22,975 के स्तर पर आ गया है। वहीं एसजीएक्स निफ्टी 6.5 अंक यानि 0.1 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 8,428.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी सपाट कारोबार कर रहा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.2 फीसदी की बढ़त दिख रही है। वहीं ताइवान इंडेक्स 0.25 फीसदी तक गिरा है। इसके अलावा शंघाई कम्पोजिट भी 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
No comments:
Post a Comment