कैसे करें निवेश, सरकारी कंपनियों का ईटीएफ

सरकारी कंपनियों का ईटीएफ आज से रिटेल निवेशकों के लिए भी खुल गया है और 20 जनवरी तक इसमें आप निवेश कर सकते हैं। लेकिन इसमें निवेश का तरीका क्या है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है आइए जानते हैं।


You can also follow us for daily intraday updates click here to

निवेशक ध्यान रखें कि सीपीएसई ईटीएफ में निवेश के लिए डीमैट अकाउंट होना जरूरी है। इसमें रिटेल निवेश की सीमा 5,000 रुपये से 2 लाख  रुपये है। इस निवेश के लिए चेक, डेबिट कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए पेमेंट करें और बीएसई/एनएसई के ब्रोकर्स के जरिए ही निवेश करें। इस ईटीएफ में निवेश के लिए सीपीएसई ईटीएफ एफएफओ के नाम से ही चेक बनाएं। फॉर्म के साथ डीमैट प्रूफ और चेक होना जरूरी है। साथ ही अपडेटेड केवाईसी और फटका डिक्लेरेशन होना जरूरी है।

इसके अलावा आप एनएसई म्युचुअल फंड सर्विस सिस्टम (MFSS), एनएसई ई-आईपीओ प्लैटफॉर्म पर एनएसई के किसी ब्रोकर के जरिए, बीएसई स्टाल एमएफ- बीएसई ब्रोकर के जरिए, बीएसई ई-आईपीओ प्लैटफॉर्म पर-बीएसई ब्रोकर के जरिए या फिर एएमएफआई के प्लैटफॉर्म पर एमएफ यूटिलिटी के जरिए भी सीपीएसई ईटीएफ में ऑनलाइन निवेश कर सकते हैं। गौरतलब है कि सीपीएसई ईटीएफ में निवेश के लिए आवेदन की तारीख 20 जनवरी शाम 5 बजे तक है। 4 फरवरी को अलॉटमेंट और 10 फरवरी को लिस्टिंग होगी। इश्यू बंद होने के 15 दिनों के अंदर रिफंड होगा।

No comments:

Post a Comment

Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes