मंगलवार को तकनीक और ऊर्जा शेयरों के सहारे अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।
इससे पहले वैश्विक स्तर पर चल रहे व्यापार के कारण सोमवार को अमेरिकी बाजार में खासी कमजोरी आयी थी। कल एसऐंडपी के 11 सेक्टरों में से ऊर्जा में सर्वाधिक 1.6% की बढ़त हुई।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 30.31 अंक या 0.12% की बढ़ोतरी के साथ 24,283.11 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 29.62 अंक या 0.39% की वृद्धि के साथ 7,561.63 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.99 अंक या 0.22% की बढ़त के साथ 2,723.06 पर बंद हुआ। अमेरिका में कल कच्चे तेल के दाम 2.07% की मजबूती के साथ 76.31 डॉलर प्रति पर बंद हुआ। उधर यूरोपीयन बाजारों में स्थिति मिली-जुली रही।
Best services for customers with full technical support make your Financial Trading more easy click here to subscribe us for free >> Nifty Market Tips

No comments:
Post a Comment