बाजार नियामक सेबी (SEBI) द्वारा निवेशकों के लिए कुल व्यय अनुपात (टीईआर) घटाये जाने के बाद म्यूचुअल फंडों (Mutual Funds) ने अपनी ट्रेल कमीशन कम कर दी है।
मई में सेबी ने म्यूचुअल फंडों द्वारा वसूले जाने वाले अतिरिक्त व्ययों को 20 से घटा कर 5 आधार अंक कर दिया था। ट्रेल कमीशन, जिसका भुगतान फंड हाउसों द्वारा वितरकों को किया जाता है, 20 से घटा कर 15 आधार अंक कर दी गयी है। ट्रेल कमीशन का भुगतान निवेशक द्वारा निवेश निकाले जाने तक प्रत्येक वर्ष वितरक को किया जाता है।
बता दें कि एक निवेशक द्वारा म्यूचुअल फंड योजना में निवेश पर वहन की जाने वाली कुल लागत को टीईआर कहते हैं। फंड हाउस द्वारा प्रबंधित संपत्तियों के प्रतिशत के रूप में रजिस्ट्रार शुल्क, फंड प्रबंधन शुल्क, वितरक कमीशन, विज्ञापन व्यय, और संरक्षक के शेयर जैसी लागतें निवेशकों द्वारा वहन की जाती हैं।
Best services for customers with full technical support make your Financial Trading more easy click here to subscribe us for free >> Nifty Market Tips

No comments:
Post a Comment