बीएसई मिडकैप इंडेक्स में इस साल 22 फीसदी तक गिरावट आ चुकी है।
जहां पिछले 8 दिनों में 30 ब्लूचिप शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स ने 2 बार आल टाइम हाई बनाया, वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स में इस साल 22 फीसदी तक गिरावट आ चुकी है। इस दौरान मिडकैप शेयर भी अपने 52 हफ्तों से 50 फीसदी से ज्यादा सस्ते हो चुके हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस गिरावट से कई क्वालिटी स्टॉक्स में वैल्यू बाइंग के मौके भी बने हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि घरेलू और ग्लोबल स्तर पर सेंटीमेंट सुधरने पर मार्केट में स्टैैबिलिटी आएगी, जिससे अच्छे शेयरों में खरीददारी लौटेगी। हम यहां ऐसे ही 5 मिडकैप शेयर के बारे में बता रहे हैं, जिनमें फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
शेयरों में 55 फीसदी तक रही गिरावट
मिडकैप में ऐसे कई शेयर हैं, जिनमें 52 हफ्तों के हाई से 55 फीसदी तक गिरावट आ चुकी है। वहीं, पिछले एक साल में शेयर में 70 फीसदी तक गिरावट रही है। एनबीसीसी, नाल्को, कैपिटल फर्स्ट, कोरोमंडल इंटरनेशनल, जुबिलेंट लाइफ, सीएट, आईजीएल, रिलायंस इंफ्रा, सेंचुरी प्लाई, फेडरल बैंक और स्टरलाइट टेक जैसे शेयर अपने 52 हफ्तों के हाई से 55 फीसदी तक करेक्ट हो चुके हैं।
किन शेयरों में निवेश का मौका
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है जो कमर्शियल व्हीकल फाइनेंस करती है। मैनेजमेंट का मानना है कि रूरल पेनीट्रेसन बढ़ने से ग्रोथ और बढ़ेगी। कंपनी का बिजनेस मॉडल बेहतर है और कंपनी के पास कस्टमर्स की मजबूत संख्या है। हाल ही में कंपनी ने ग्राहकों को क्रेडिट पर पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए सरकारी पेट्रोलियम कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) के साथ करार किया है। ऑटो सेक्टर में डिमांड बढ़ने से भी कंपनी को फायदा होगा। ब्रोकरेज हाउस एंजेल ब्रोकिंग ने शेयर के लिए 1764 रुपए का लक्ष्य तय किया है। स्टॉक के करंट प्राइस 1182 रुपए के लिहाज से शेयर में करीब 50 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
फेडरल बैंक
फेडरल बैंक में पिछले एक साल में 23 फीसदी गिरावट आ चुकी है। फेडरल बैंक का फाइनेंशियल ईयर 2019 की पहली तिमाही में मुनाफा 25 फीसदी बढ़कर 262.71 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि एसेट क्वालिटी को लेकर कंसर्न है। बैंक का शुद्ध एनपीए 1.39 फीसदी से बढ़कर 1.72 फीसदी हो गया है। हालांकि प्रोविजनिंग घटी है। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि इस फाइनेंशियल ईयर में बैंक की एसेट कवालिटी बेहतर होगी। क्रेडिट ग्रोथ बढ़ेगी और एनपीए कम होगा। ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने शेयर के लिए 120 रुपए का लक्ष्य तय किया है। करंट प्राइस 85 रुपए के लिहाज से शेयर में 41 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:
Post a Comment