कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान मिला-जुला रुख है।
यूरोपीय संघ द्वारा अमेरिका से आयातित वस्तुओं पर प्रतिशोध शुल्क लागू करने की संभावना का अमेरिका के बाद एशियाई बाजारों पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फेडरल रिजर्व की नीतियों की आलोचना के बाद डॉलर में भी गिरावट आयी है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.21 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 115.47 अंक या 0.51% की कमजोरी के साथ 22,649.21 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 40.79 अंक या 0.15% की कमजोरी के साथ 27,970.07 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.31% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.58% की बढ़त है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.20% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.84% की मजबूती दिख रही है।
Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:
Post a Comment