रेलवे कंसल्टेंसी फर्म राइट्स (RITES) के शेयर ने बीएसई (BSE) पर 2.70% की बढ़ोतरी के साथ शुरुआत की है।
राइट्स का शेयर आईपीओ में 185 रुपये के ऊपरी भाव की तुलना में 190 रुपये के स्तर पर सूचीबद्ध हुआ है। 10 बजे के आस-पास भी यह 5.00 रुपये या 2.70% की मजबूती के साथ 190 रुपये पर ही है।
बता दें कि राइट्स के आईपीओ को जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ 67 गुना से अधिक आवेदन भेजे गये थे।
सरकारी कंपनी के 467 करोड़ रुपये के इश्यू में 2.52 करोड़ शेयरों के मुकाबले एनएसई (NSE) डेटा के अनुसार कंपनी को 169 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे।
आईपीओ में योग्य संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) श्रेणी में 71.72 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 194.56 गुना और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 14.72 गुना आवेदन भेजे गये। आईपीओ में राइट्स ने 180-185 रुपये का प्राइस बैंड रखा था।
राइट्स के आईपीओ इश्यू का प्रबंधन एलारा कैपिटल (इंडिया), आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स ऐंड सिक्योरिटीज, आईडीएफसी बैंक और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स ने किया।
Best services for customers with full technical support make your Financial Trading more easy click here to subscribe us for free >> Nifty Market Tips

No comments:
Post a Comment