कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से ऊर्जा शेयरों पर दबाव पड़ा, जिससे एसऐंडपी 500 में कमजोरी दर्ज की गयी।
लीबिया में बंदरगाहों के दोबारा खुल जाने से कल कच्चे तेल में गिरावट आयी। एसऐंडपी ऊर्जा सूचकांक 1.2% नीचे फिसला। वहीं फेसबुक, अमेजन और एल्फाबेट जैसे तकनीकी दिग्गजों में भी 1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 44.95 अंक या 0.18% की बढ़ोतरी के साथ 25,064.36 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 20.25 अंक या 0.26% की कमजोरी के साथ 7,805.72 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.88 अंक या 0.10% की गिरावट के साथ 2,798.43 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 4.86% की कमजोरी के साथ 71.84 डॉलर प्रति पर बंद हुए। उधर यूरोपीयन बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी।
Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:
Post a Comment