बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने एमसीएलआर में 15 आधार अंकों तक कटौती की है।
बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 8.30% से घटा कर 8.20%, एक महीने के लिए 8.35% से घटा कर 8.25%, तीन महीनों के लिए 8.45% से घटा कर 8.30% एमसीएलआर कर दी है। इसके अलावा बैंक ने 6 महीनों के लिए 8.55% और एक साल की अवधि के लिए 8.75% एमसीएलआर बरकरार रखी है। एमसीएलआर वह दर होती है जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता।
उधर बीएसई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर 12.39 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 12.41 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 12.55 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। करीब 12.05 बजे बैंक का शेयर 0.04 रुपये या 0.32% की कमजोरी के साथ 12.35 रुपये के भाव पर चल रहा है।
Best services for customers with full technical support make your Financial Trading more easy click here to subscribe us for free >> Nifty Market Tips

No comments:
Post a Comment