तकनीकी शेयरों में बढ़ोतरी से चढ़ा अमेरिकी बाजार



कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को तकनीकी शेयरों में मजबूती से अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कल प्रमुख तकनीकी कंपनियों में से माइक्रोसॉफ्ट, ऐप्पल और फेसबुक तीनों में 1-1% की बढ़त हुई, जिससे एसऐंडपी 500 आईटी सूचकांक 0.99% ऊपर चढ़ा। कारोबारियों की निगाह अमेरिका द्वारा चीनी सामान पर 06 जुलाई से प्रभावी 34 अरब डॉलर के शुल्क पर भी है, जिसके जवाब में चीन की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आने का खतरा है।

सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 35.77 अंक या 0.15% की बढ़ोतरी के साथ 24,307.18 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 57.38 अंक या 0.76% की वृद्धि के साथ 7,567.69 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.34 अंक या 0.31% की बढ़त के साथ 2,726.71 पर बंद हुआ। अमेरिका में कल कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.04% की हल्की गिरावट के साथ 79.43 डॉलर प्रति पर बंद हुआ। उधर जर्मनी में राजनीतिक अस्थिरता की संभावना से यूरोपीयन बाजारों में कमजोरी दर्ज की गयी।

Best services for customers with full technical support make your Financial Trading more easy click here to subscribe us for free >> Nifty Market Tips

No comments:

Post a Comment

Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes