100 रुपए से सस्ते 4 स्टॉक्स में होगी कमाई, 1 साल में 50% तक मिल सकता है रिटर्न

Stock Market: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में अभी 200 से 300 अंकों की औऱ तेजी आ सकती है।




5 महीने बाद घरेलू शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। गुरुवार को सेंसेक्स ने जहां 36699.53 का नया हाई बनाया। वहीं निफ्टी फरवरी के बाद पहली बार 11 हजार के आंकड़े को पार कर गया। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में अभी 200 से 300 अंकों की औऱ तेजी आ सकती है। ऐसे में निवेशकों को चुनिंदा शेयरों में निवेश करने की सलाह होगी। इस दौर में छोटी रकम के साथ बेहतर शेयरों में निवेश करना सही तरीका है। ऐसे में एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज हाउस चुनिंदा 100 रुपए से कम कीमत वाले सस्ते स्टॉक्स में निवेश की सलाह दे रहे हैं, जिसमें आगे 1 साल में 50 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। 

11200-11300 तक जाएगा निफ्टी

मार्केट एक्सपर्ट सचिन सर्वदे का कहना है कि बाजार में अभी तेजी बरकरार रहेगी। निफ्टी में आगे 200 से 300 प्वाइंट्स का उछाल देखने को मिल सकता है। वहीं ट्रेडस्विफ्ट ब्रोकिंग के डायरेक्टर संदीप जैन ने कहा कि बाजार में तेजी के बीच निफ्टी 11200-11300 के लेवल तक जा सकता है।

स्टॉक्स में ग्रोथ का मिलेगा फायदा​

मार्केट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि निवेशकों को अपनी रकम एक स्टॉक में न रखकर कई स्टॉक्स में लगानी चाहिए। इसका मतलब है कि निवेशक छोटी यूनिट कॉस्ट के बेहतर स्टॉक्स में निवेश करें। 100 रुपए के कम के इन सभी स्टॉक्स में निवेशक बेहद छोटी रकम के साथ निवेश कर सकते हैं और कई स्टॉक्स का एक बेहतर पोर्टफोलियो तैयार कर सकते हैं। इससे न केवल उनका जोखिम कम हो जाएगा। साथ ही स्टॉक्स में ग्रोथ का फायदा भी मिलेगा।

किन शेयरों में करें निवेश

कॉरपोरेट कुरियर एंड कार्गो

रिटर्न: 50%

एक्सपर्ट सचिन सर्वदे ने ट्रांसपोर्टेशन-लॉजिस्टिक सेक्टर की कंपनी कॉरपोरेट कुरियर एंड कार्गो में निवेश की सलाह दी है। कंपनी की शुरुआत 1986 में हुई थी। महाराष्ट्र की कंपनी दिसंबर 1994 में पब्लिक इश्यू लेकर आई थी। मार्च 2018 को समाप्त हुए क्वार्टर में कंपनी ने नो नेट प्रॉफिट/लॉस रिपोर्ट पेश किया था। वहीं इस दौरान कंपनी की बिक्री 77.50 फीसदी गिरी थी। सचिन ने टेक्निकल चार्ट के आधार पर स्टॉक में 50.60 रुपए का लक्ष्य दिया है। करंट प्राइस से स्टॉक में आगे 50 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

बिड़ला केबल

रिटर्न: 33%

एक्सपर्ट संदीप जैन ने फाइबर ऑप्टिक केबल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बिड़ला केबल में भी खरीददारी करने की सलाह दी है। संदीप जैन का मानना है कि 6-9 महीने की अवधि में बिड़ला केबल में 110 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। देश में टेलिकॉम सेक्टर में ग्रोथ को देखने हुए कंपनी का फायदा हो सकता है। फाइनेंशियल ईय़र 2018-19 के चौथे क्वार्टर में कंपनी का नेट प्रॉफिट 326.32 फीसदी बढ़कर 8.91 करोड़ रुपए रहा था। पिछले साल समान क्वार्टर में कंपनी का प्रॉफिट 2.09 करोड़ रुपए था। फिलहाल बिड़ला केबल का भाव 83 रुपए के पास है। करंट प्राइस से स्टॉक में 33 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।


Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:

Post a Comment

Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes