मंगलवार को तकनीकी शेयरों में आयी कमजोरी के कारण अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।
प्रमुख तकनीकी कंपनियों में से फेसबुक 2.35% और ऐप्पल 1.37% नीचे फिसला। इसके अलावा व्यापार विवाद के बीच ऊर्जा शेयरों में मजबूती दर्ज की गयी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 132.36 अंक या 0.54% की कमजोरी के साथ 24,174.82 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 65.01 अंक या 0.86% की गिरावट के साथ 7,502.67 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.49 अंक या 0.49% टूट कर 2,713.22 पर बंद हुआ। उधर यूरोपीय बाजारों में बढ़त दर्ज की गयी। वहीं अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) का भाव 0.59% की मजबूती के साथ 77.76 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
Best services for customers with full technical support make your Financial Trading more easy click here to subscribe us for free >> Nifty Market Tips

No comments:
Post a Comment