कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बैंक, औद्योगिक और ऊर्जा शेयरों के बेहतर प्रदर्शन से अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।
बैंक शेयरों में सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई, जिससे एसऐंडपी बैंक इंडेक्स 2.3% ऊपर चढ़ा।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 320.11 अंक या 1.31% की बढ़ोतरी के साथ 24,776.59 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 67.81 अंक या 0.88% की वृद्धि के साथ 7,756.20 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 24.35 अंक या 0.88% की बढ़त के साथ 2,784.17 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.23% की तेजी के साथ 78.07 डॉलर प्रति पर बंद हुए। उधर यूरोपीयन बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गयी।
Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> NiftyMarket Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:
Post a Comment