स्टरलाइट टेक (Sterlite Tech) की सहायक इकाई स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज एसपीए (Sterlite Technologies SpA) एक इतलावी कंपनी की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
इटली में स्थित स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज एसपीए ने ऑप्टिकल केबल निर्माता मेटललर्जिका ब्रेस्सियाना (Metallurgica Bresciana) का अधिग्रहण करने के लिए करीब 379 करोड़ रुपये मूल्य का करार किया है। कंपनी का कहना है कि इस खरीदारी से स्टरलाइट की यूरोप में स्थिति मजबूत होगी।
दूसरी ओर बीएसई में स्टरलाइट टेक का शेयर शुक्रवार के 290.05 के बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 296.50 रुपये खुला है। सुबह 9.22 बजे यह 12.70 रुपये या 4.38% की बढ़ोतरी के साथ 303.85 रुपये पर है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 414.50 रुपये और निचला स्तर 155.15 रुपये रहा है।
Best services for customers with full technical support make your Financial Trading more easy click here to subscribe us for free >> Nifty Market Tips

No comments:
Post a Comment