Stock Market: 225 अंकों की तेजी के साथ नई ऊंचाई पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 11050 के पार

कारोबार में सेंसेक्स 225 अंकों की तेजी के साथ 36745 के स्तर पर पहुंच गया जो ऑलटाइम हाई है।




ग्लोबल बाजारों में तेजी, क्रूड में नरमी और रुपए में रिकवरी के चलते बुधवार को शेयर बाजार में अच्छी तेजी है। कारोबार में सेंसेक्स 225 अंकों की तेजी के साथ 36745 के स्तर पर खुला, जो ऑलटाइम हाई है। वहीं, निफ्टी भी 66 अंकों की तेजी के साथ 11074 के स्तर पर है। कारोबार के दौरान मार्केट में खरीददारी दिख रही है। निफ्टी पर सभी 11 इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप और स्मालकैप इंडेक्स में भी अच्छी तेजी है। इसके पहले मंगलवार को भी शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ था। 

किन शेयरों में तेजी, किनमें गिरावट
कारोबार के दौरान इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, बजाज ऑटो, अडानी पोर्ट्स, बीपीसीएल, डॉ रेड्डी, आईओसी, एचडीएफसी, आईओबी, आईसीआईएल, सिंटेक्स, कॉरपोरेशन बैंक और रैलीज में तेजी है। वहीं, वकरांगी, यूपीएल, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, ल्यूपिन, वेदांता, अशोक लेलैंड, हाथवे, पराग मिल्क और रिलायंस कैपिटल में गिरावट दिख रही है। निफ्टी पर आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। बैंक और ऑटो में भी खरीददारी है। हालांकि फार्मा और मेटल शेयर दबाव में दिख रहे हैं। 

रुपया 3 पैसे मजबूत होकर खुला
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। Forex Market में डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 68.42 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला। बैंकों और एक्सपोर्टर्स द्वारा डॉलर की बिकवाली और क्रूड में नरमी की वजह से डॉलर की डिमांड घटने से रुपए में रिकवरी आई। वहीं, मंगलवार को शेयर बाजार में मजबूती का भी फायदा रुपए को मिला। इसके पहले मंगलवार को रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 68.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। हालांकि रुपए की शुरूआत 18 पैसे मजबूती के साथ 68.39 प्रति डॉलर के स्तर पर हुई थी। 

ग्लोबल बाजारों में तेजी
बुधवार को एशियाई बाजारों में तेजी दिख रही है। एसजीएक्स निफ्टी 35 अंक मजबूत होकर कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई 225 में 224 अंकों, स्ट्रेट टाइम्स में 10 अंकों, हैंग शैंग में 90 अंकों, टाइवान वेटेड में 76 अंकों, कोस्पी में 3.83 अंकों और शंघाई कंपोजिट में 9 अंकों की तेजी है। मंगलवार को यूएस मार्केट भी मजबूत होकर बंद हुए। नैसडैक 49 अंकों की तेजी के साथ 7855 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं, डाऊ जोंस भी 56 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ। मुंगलवार को यूरोप के प्रमुख बाजार एफटीएसई, कैक 40 और डैक्स हरे निशान में बंद हुए थे। 

Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:

Post a Comment

Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes