शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टीसीएस, ऐक्सिस बैंक, पीएनबी हाउसिंग, भारती एयरटेल और रिलायंस कैपिटल



खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टीसीएस, ऐक्सिस बैंक, पीएनबी हाउसिंग, भारती एयरटेल और रिलायंस कैपिटल शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स और रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्फ्रा
टीसीएस - तिमाही दर तिमाही आधार पर मुनाफा 6.3% की बढ़त के साथ 7,340 करोड़ रुपये रहा।
ऐक्सिस बैंक - बैंक के बोर्ड ने एमडी तथा सीईओ पद के लिए तीन नाम सुझाये हैं।
पीएनबी हाउसिंग - पंजाब नेशनल बैंक और कैरिल ग्रुप पीएनबी हाउसिंग में न्यूनतम 51% हिस्सेदारी बेचेगा।
आंध्र बैंक - बोर्ड ने तरजीही इश्यू, क्यूआईपी तथा एफपीओ द्वारा पूँजी जुटाने को मंजूरी दी।
भारती एयरटेल - एनसीएलटी ने एयरटेल और भारती डिजिटल नेटवर्क्स के विलय को मंजूरी दी।
केईसी इंटरनेशनल - केईसी इंटरनेशनल को 1,357 करोड़ रुपये के नये ठेके मिले।
सैकसॉफ्ट - ड्रीम ऑर्बिट सॉफ्टेक में 20% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी।
केआईसी मेटालिक्स - बोर्ड 27 जुलाई को इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन पर विचार करेगा।
रिलायंस कैपिटल - कंपनी ने 20 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी किये।
एचएफसीएल - एचएफसीएल को बीबीएनएल से 583 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस - कंपनी ने 10 लाख रुपये प्रति वाले डिबेंचर वापस खरीदे। 

Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:

Post a Comment

Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes