बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 20 आधार अंकों तक कटौती की है।
बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 8.20% से घटा कर 8.10%, एक महीने के लिए 8.25% से घटा कर 8.10%, तीन महीनों के लिए 8.30% से घटा कर 8.20%, 6 महीनों के लिए 8.55% से 8.40% एमसीएलआर कर दी है। हालाँकि एक साल की अवधि के लिए 8.75% एमसीएलआर बरकरार रखी है। एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे कम पर कोई भी बैंक आरबीआई द्वारा अनुमत कुछ मामलों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता।
एमसीएलआर में कटौती के बाद आज बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई में बैंक का शेयर 12.87 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 12.66 रुपये पर खुला और 12.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब सवा 12 बजे बैंक का शेयर 0.08 रुपये या 0.62% की कमजोरी के साथ 12.79 रुपये पर चल रहा है।
Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:
Post a Comment