भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और नेटफ्लिक्स (Netflix) ने किया साझेदारी का विस्तार


 Ripples Advisory

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और मीडिया सेवा प्रदाता नेटफ्लिक्स (Netflix) ने भारत में अपनी साझेदारी का विस्तार किया है।

नये करार के तहत एयरटेल के चुनिंदा पोस्टपेड और वी-फाइबर होम ब्रॉडबैंड प्लान के उपभोक्ताओं को नेटफ्लिक्स का तीन महीनों का उपहार सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इन तीन महीनों के बाद ये उपभोक्ता एयरटेल पोस्टपेड या होम ब्रॉडबैंड बिल के जरिये नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन का भुगतान कर सकेंगे।

गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स के मौजूदा उपभोक्ता भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा इस उपहार के लिए अयोग्य सब्सक्राइबर्स एयरटेल ऐप्प के जरिये नेटफ्लिक्स के लिए साइन-अप कर पायेगें और एयरटेल बिल का इस्तेमाल कर अपने सब्सक्रिप्शन का भुगतान कर सकेंगे।

दूसरी तरफ बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 368.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 370.95 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 379.50 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 5.50 रुपये या 1.49% की मजबूती के साथ 374.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।

Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:

Post a Comment

Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes