बाजार में सकारात्मक शुरुआत, निफ्टी 11,100 के ऊपर

 ripples advisory


बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ खुले हैं।

आज सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में खुले। साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी सकारात्मक स्थिति है। इससे पहले यूरोपीय और एशियाई बाजारों से भी सकारात्मक रुझान मिले हैं।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,652.06 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,936.64 पर खुला। 9.30 बजे के करीब सेंसेक्स 80.37 अंक या 0.22% की बढ़त के साथ 36,732.43 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,067.45 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,145.55 पर खुल कर 34.65 अंक या 0.31% की बढ़त के साथ 11,102.10 पर चल रहा है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी खरीदारी हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.93% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.71% की बढ़त है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.83% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.02% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के 50 में से 32 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 14 मजबूत स्थिति में हैं। 

Best services for customers with full technical support make your Financial Trading more easy click here to subscribe us for free >>Nifty Future Tips and Ripples Advisory

No comments:

Post a Comment

Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes