अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव के कारण कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत हुई है।
अस्थिर उभरती बाजार मुद्राओं का भी एशियाई बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।
भारतीय समय के मुताबिक सवा 8 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 94.13 अंक या 0.41% की गिरावट के साथ 22,771.88 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 228.32 अंक या 0.81% की कमजोरी के साथ 27,662.23 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.96% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.45% की गिरावट है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.59% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.46% की कमजोरी है।
Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:
Post a Comment