बेस मेटल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है।
तांबे की कीमतों को 453 रुपये के नजदीक सहारा और 462 रुपये के नजदीक अड़चन रह सकती है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद गहाराने का असर वैश्विक वृद्धि पर पड़ने और चीन की ओर से माँग कम होने की आशंका से लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। अमेरिका द्वारा हाल ही में चीन के 200 बिलियन डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ लगाये जाने के जवाब में चीन द्वारा 60 बिलियन डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ दिया है।
इस बीच जिंक की कीमतों को 180 रुपये के नजदीक सहारा और 186 रुपये के करीब बाधा, निकल की कीमतों को 920 रुपये के नजदीक सहारा और 950 रुपये के करीब अड़चन, लेड की कीमतों को 145 रुपये के नजदीक सहारा और 149 रुपये के नजदीक रुकावट रह सकती है।
एल्युमीनियम की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों को 146 रुपये के नजदीक सहारा और 150 के नजदीक बाधा रह सकती है। रूसी कंपनी रूसल चीन में कारोबार के लिए एक टीम का गठन कर रही है, क्योंकि अमेरिकी प्रतिबंध के बाद पश्चिम के देशों में इसके ग्राहकों में कमी आयी है।
Best services for customers with full technical support make your Financial Trading more easy click here to subscribe us for free >>Nifty Future Tips and Ripples Advisory

No comments:
Post a Comment