केनरा बैंक (Canara Bank) क्यूआईपी (QIP) के जरिये इक्विटी शेयर जारी करके 6,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायेगा।
बैंक के बोर्ड ने क्यूआईपी के माध्यम से 10 रुपये मूल कीमत वाले 25 करोड़ शेयर जारी करके 250 करोड़ रुपये की शेयर पूँजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिन्हें बैंक अधिमूल्य के साथ अधिकतम 6,000 करोड़ रुपये में जारी करेगा।
उधर बीएसई में सकारात्मक खबर के बीच केनरा बैंक का शेयर मजबूत हुआ है। 227.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बैंक का शेयर 231.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 बजे यह 2.85 रुपये या 1.25% की मजबूती के साथ 230.20 रुपये के भाव पर चल रहा है।
Best services for customers with full technical support make your Financial Trading more easy click here to subscribe us for free >>Nifty Future Tips and Ripples Advisory

No comments:
Post a Comment