पेटीएम मनी (Paytm Money) ने पेश की म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) ऐप्प

 Ripples Advisory


वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) की सहायक कंपनी पेटीएम मनी (Paytm Money) ने म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) के लिए ऐप्प पेश कर दी है।

खबर है कि कंपनी ने अगले 3-5 सालों में 2.5 करोड़ लोगों को म्यूचुअल फंड बेचने का लक्ष्य रखा है। पेटीएम मनी ने टीयर 2 और 3 शहरों के निवेशकों को लक्षित करने के लिए कुछ योजनाओं में न्यूनतम 100 रुपये की एसआईपी (SIP) रखी है।

गौरतलब है कि पेटीएम मनी ने म्यूचुअल फंडों के डायरेक्ट प्लान पेश करने के लिए 25 संपत्तियों प्रबंधन कंपनियों के साथ करार किया है। कंपनी का दावा है कि 8.50 लाख उपभोक्ता इसके प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करवा चुके हैं, जिनमें 65% लोग देश के प्रमुख 15 शहरों के अलावा दूसरे शहरों के हैं।

वन97 कम्युनिकेशंस ने भी पेटीएम मनी में चालू वित्त वर्ष की समाप्ति तक 1 करोड़ डॉलर के निवेश का ऐलान किया है। यह रकम तकनीक, उत्पादों के विकास, डिजाइन, इंजीनियरिंग और पूरे संचालन की स्थापना के लिए किया जायेगा। 

Best services for customers with full technical support make your Financial Trading more easy click here to subscribe us for free >>Nifty Future Tips and Ripples Advisory

No comments:

Post a Comment

Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes