सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) को 2,900 करोड़ रुपये के नये ठेके मिले हैं।
कंपनी को महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (Maharashtra State Road Development Corporation) से मिले 1,665 करोड़ रुपये के ठेके के तहत 2.5 वर्षों के भीतर राज्य के वाशिम जिले में नागपुर-मुम्बई सूपर कम्युनिकेशंस एक्सप्रेसवे का निर्माण करना है। इसकी रखरखाव अवधि 4 वर्ष है। इसके अलावा कंपनी को 3 सड़क और सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1,350 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
उधर बीएसई में सद्भाव इंजीनियरिंग का शेयर शुक्रवार को उठापटक के बाद 1.90 रुपये या 0.68% की बढ़त के साथ 283.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 438.85 रुपये और निचला स्तर 226.55 रुपये रहा है।
Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:
Post a Comment