कोलकाता में डॉक्टरों की हड़ताल का आज पांचवां दिन है लेकिन अब तक मामला सुलझ नहीं पाया है। जूनियर डॉक्टरों ने ममता से जाकर मिलने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि ममता बनर्जी राज्य की मुखिया हैं और वो खुद आकर मिलेंगी तो वो बात करने के लिए तैयार हैं।
दरअसल, अस्पताल में एक मरीज की मौत पर हुए बवाल में दो जूनियर डॉक्टरों को बुरी तरह से पीटने के विरोध में सारे डॉक्टर्स एकजुट होकर हड़ताल कर रहे हैं। मेडिकल स्टाफ डॉक्टरों के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने के लिए नए कानून की मांग कर रहा है।
इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन का कहना है कि उन्होंने इस मुद्दे पर कई बार ममता बनर्जी से बात करने की कोशिश की लेकिन ममता ने बात नहीं की। डॉक्टर हर्षवर्धन ने ममता से अपील की है कि इसे अपनी नाक का मुद्दा ना बनाएं और मामले का जल्द से जल्द हल निकालें।
FOR MORE UPDATES CONTACT US @RIPPLES ADVISORY

No comments:
Post a Comment