योर मनी की कोशिश होती है आपको निवेश के हर पहलू से रूबरू कराने की, ऐसे में आज हम फोकस करेंगें युवा ब्रिगेड पर और उन्हें सिखाएंगें निवेश का हर मंत्र, जिस से हो सके, उनके सारे सपने पूरे।
सवालः कैसे करें ई-वॉलेट से म्युचुअल फंड में निवेश?
सलाहः ई-वॉलेट फ्रीचार्ज के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। फ्रीचार्ज और रिलायंस म्युचुअल फंड साथ आए है। इनमें बिना किसी कागजी कार्यवाही के निवेश कर सकते है और पैसे निकालने पर कोई चार्ज भी नहीं लगता है। आप फ्रीचार्ज से अल्ट्रा शॉर्ट टर्म डेट फंड में निवेश कर सकते हैं और बैंक एफडी से ज्यादा रिटर्न अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड में पा सकते हैं। इसमें सेविंग्स बैंक के खाते से ज्यादा रिटर्न मिलता है।
केवायसी होने पर सिर्फ पैन और बैंक खाते की जानकारी देकर निवेश कर सकते हैं। केवायसी ना होने पर ऑनलाइन आधार कार्ड के जरिए फ्रीचार्ज पर केवायसी करा सकते हैं। इसमें पहला निवेश 500 रुपये का होना चाहिए, बाद में 100 रुपये तक का निवेश भी कर सकते हैं। निवेशक ई-वॉलेट से म्युचुअल फंड खरीदकर एसआईपी कर सकते हैं।
सवालः मेरी उम्र 26 साल है। मैं 10 साल के लिए प्रति माह 2000 रुपये का निवेश कर सकता हूं, हर महीने निवेश को करीब 20 फीसदी तक बढ़ा सकता हूं, कहां निवेश करना बेहतर होगा?
सलाहः निवेश की शुरुआत का सही समय है। आप मल्टीकैप फंड में निवेश शुरू करें और हर 6 महीने में पोर्टफोलियो की समीक्षा करते रहें। आप आईसीआईसीआई प्रु वैल्यू डिस्कवरी फंड, फ्रैंकलिन इंडिया हाई ग्रोथ कंपनीज फंड, बिड़ला सनलाइफ इक्विटी फंड देख सकते हैं। इन तीनों फंड्स ने 3 साल में 23-25 फीसदी रिटर्न दिया है।
सवालः मेरी उम्र 26 साल है और मेरी आय प्रति माह 34,500 रुपये है। निवेश की शुरुआत करनी है, कौन से फंड में निवेश फायदेमंद होगा?
सलाहः निवेश में टैक्स बचत पर ध्यान देना जरूरी है। आप टैक्स सेविंग फंड में निवेश कर सेक्शन 80सी के तहत टैक्स बचा सकते हैं। टैक्स बचाने के लिए सेक्शन 80डी का भी विकल्प मौजूद है। एचआरए, होम लोन ब्याज या लीव ट्रैवल अलाउंस भी टैक्स बचाने के विकल्प हैं। टैक्स छूट के लिए ईएलएसएस में निवेश कर सकते हैं। साथ ही टैक्स बचत के लिए 30 साल की अवधि का टर्म इंश्योरेंस खरीद सकते हैं। आप ब्लैकरॉक टैक्स सेवर फंड, फ्रैंकलिन इंडिया टैक्सशील्ड फंड या बिड़ला टैक्स रिलीफ 96 जैसे ईएलएसएस फंड देख सकते हैं।

No comments:
Post a Comment