ये हैं आज के चर्चित शेयर, आप ना रहें बेखबर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिनपर होगी बाजार की नजर।
शेयर बाजार समाचार और शेयर के उतार चढ़ाव तथा इन्वेस्टमेंट के लिए विसिट करे 


1. जयश्री टी / हैरिसन / कोहिनूर फूड्स / मैकलॉयड / केआरबीएल / एलटी फूड्स
फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के लिए संपदा स्कीम लॉन्च होगी। इस स्कीम के तहत मिनी फूड पार्क को बढ़ावा मिलेगा और प्रोजेक्ट की लागत का 35 फीसदी सब्सिडी देने का प्रस्ताव है। फूड पार्क में चावल, चाय, मसाले की यूनिट होंगी।  

2- कल्पतरु पावर
कंपनी को 825 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर मिले हैं। 400 करोड़ रुपये का ऑर्डर अफ्रीका से मिला है, 227 करोड़ रुपये का ऑर्डर आईओसी, गेल से मिला हा और 111 करोड़ रुपये का ऑर्डर कंपनी को रेलवे ने दिया है। 

3. इंफोसिस / टीसीएस / एचसीएल टेक / टेक महिंद्रा
अमेरिका के नए राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों पर फोकस रहेगा। ट्रंप के बाय अमेरिकन, हायर अमेरिकन बयान ने चिंता बढ़ाई है। 

4. आरबीएल बैंक
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आरबीएल बैंक का मुनाफा 58.7 फीसदी बढ़कर 128.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आरबीएल बैंक का मुनाफा 81.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आरबीएल बैंक की ब्याज आय 44.6 फीसदी बढ़कर 321.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आरबीएल बैंक की ब्याज आय 222.4 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आरबीएल बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.10 फीसदी से घटकर 1.06 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आरबीएल बैंक का नेट एनपीए 0.55 फीसदी से घटकर 0.52 फीसदी रहा है।

रुपये में आरबीएल बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 274.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 284.7 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आरबीएल बैंक का नेट एनपीए 138 करोड़ रुपये से बढ़कर 139.6 करोड़ रुपये रहा है।

5. श्रीराम ईपीसी
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर को 1.3 करोड़ शेयर जारी किए।

No comments:

Post a Comment

Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes