शेयर बाजार के नए निवेशकों को मिलेगी रियायत!

अगर आप शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे हैं तो बजट आपके लिए खुशखबरी ला सकता है। सीएनबीसी आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक सरकार बजट में 2012-13 में आई राजीव गांधी इक्विटी सेविंग स्कीम को पूरी तरह नए रूप में लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जिसके तहत निवेशकों को ज्यादा रियायतें दी जाएंगी। स्कीम में निवेश छूट 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये या एक लाख रुपये की जा सकती है।
इसके अलावा स्कीम में सालाना आमदनी की सीमा भी बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल 12 लाख रुपये आमदनी वालों को ही निवेश की छूट है। सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के मुताबिक कुछ शर्तों के साथ पुराने निवेशकों को भी निवेश पर छूट संभव है। फिलहाल सिर्फ पहली बार निवेश करने वालों को छूट मिलती है।
शेयर बाजार समाचार और शेयर के उतार चढ़ाव तथा इन्वेस्टमेंट के लिए विसिट करे  

No comments:

Post a Comment

Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes