आज दो शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। पहला उत्तम गाल्वा और दूसरा मॉनेट इस्पात। उत्तम गाल्वा 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है, वहीं मॉनेट इस्पात में भी 9 फीसदी का उछाल है। क्या है इस तेजी की वजह बता रहे हैं हमारे सहयोगी वरुण दुबे -
शेयर बाजार समाचार और शेयर के उतार चढ़ाव तथा इन्वेस्टमेंट के लिए विसिट करे
दरअसल एसडीआर के तहत उत्तम गाल्वा का हिस्सा बिकेगा। एयॉन कैपिटल की उत्तम गाल्वा को खरीदने की तैयारी है। एयॉन कैपिटल - अपोलो ग्लोबल और आईसीआईसीआई वेंचर्स का ज्वाइंट वेंचर है। एयॉन कैपिटल की सौदे के लिए उत्तम गाल्वा के प्रोमोटरों से बातचीत जारी है। डील के बाद एयॉन कैपिटल सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बनेगा।
उत्तम गाल्वा की एंटरप्राइज वैल्यू 8000 करोड़ रुपये है और कंपनी पर 4700 करोड़ रुपये का भारी भरकम कर्ज है। एसबीआई और पीएनबी समेत 18 बैंकों का पैसा कंपनी में फंसा है। 2010 में उत्तम गाल्वा के शेयर का भाव 172 रुपये था, जो अब 82 फीसदी टूटकर 30 रुपये पर आ गया है।
वहीं मॉनेट इस्पात की जेएसडब्ल्यू ग्रुप के साथ बातचीत चल रही है और एसडीआर के तहत हिस्सा बेचने पर विचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2016 में मॉनेट इस्पात का कर्ज बढ़कर 12,100 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और सितंबर तिमाही नतीजों में कंपनी ने 409 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था।

No comments:
Post a Comment