चुनिंदा शेयर होंगे गुलजार, दायरे में रहेगा बाजार

ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग के संदीप जैन का कहना है कि निफ्टी को 8470-8510 पर रेसिस्टेंस और 8370 पर मजबूत सपोर्ट मिल सकता है। नए कारोबारी साल में विस्तार योजनाएं शुरु होंगी। लेकिन बजट तक 8500-8550 पार होने के आसार नहीं है। संदीप जैन को सीमेंट, हेल्थकेयर, ऑटो एंसिलरी और इंजीनियरिंग सेक्टर पसंद है।



संदीप जैन के मुताबिक निवेशक सेल और जेएसडब्ल्यू स्टील में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपना सकते हैं। वहीं लार्जकैप सीमेंट में अंबुजा सीमेंट, एसीसी, ऑटो एंसिलरी में शांति गियर्स, अशोक लेलैंड और हेल्थकेयर में इंद्रप्रस्थ मेडिकल पर फोकस कर सकते हैं।

संदीप जैन का कहना है कि प्री-बजट रैली के हिसाब से सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का शेयर अच्छा लगता है, इसमें खरीदारी की जा सकती है। उज्जीवन फाइनेंस भी अच्छी कंपनी है, कंपनी ट्रॅक रिकॉर्ड और नेटवर्क काफी अच्छा है। साथ ही कंपनी का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा है। इसी सेक्टर में मुथूट कैपिटल पर भी ध्यान दिया जा सकता है, इस कंपनी की करीब 1500 करोड़ रुपये की बुक है।   

निर्मल बंग सिक्योरिटीज के मेहराबून ईरानी का कहना है कि बाजार पर अभी सकारात्मक नजरिया बना हुआ है। बजट तक बाजार में तेजी बनी रहेगी। अगर बजट ज्यादा लोकलुभावन रहा तो आगे बाजार गिरेगा। बाजार की नजर ट्रंप के 3 माह के कार्यकाल पर बनी रहेगी। निफ्टी एक दायरे में रहेगा, लेकिन चुनिंदा शेयरों में तेजी नजर आएगी।

शेयर बाजार समाचार और शेयर के उतार चढ़ाव तथा इन्वेस्टमेंट के लिए विसिट करे  

No comments:

Post a Comment

Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes