ग्लोबल मार्केट में सोना 7 हफ्ते के ऊपरी स्तर से फिसल गया है। दरअसल डॉलर में रिकवरी आई है ऐसे में सोने में दबाव दिख रहा है। हालांकि इसके बावजूद सोना 1190 डॉलर के ऊपर बना हुआ है। वहीं चांदी का दाम 0.5 फीसदी से भी ज्यादा गिर गया है।
लेकिन सऊदी में उत्पादन कटौती के बाद कच्चे तेल में रिकवरी आई है और ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट का दाम फिर से 56 डॉलर के पार चला गया है। दरअसल सऊदी ने कहा है कि उसने क्रूड का उत्पादन घटाकर रोजाना एक करोड़ बैरल के नीचे कर दिया है।
इस पूरे हफ्ते के दौरान सबसे ज्यादा तेजी बेस मेटल में देखने को मिली है। इस हफ्ते कॉपर का दाम पिछले 7 हफ्ते में सबसे ज्यादा बढ़ा है और इसमे करीब 5 फीसदी की तेजी आई है। वहीं लेड में 7 फीसदी का उछाल रहा, जबकि जिंक और एल्युमीनियम भी करीब 5 फीसदी की साप्ताहिक बढ़त बनाने में कामयाब हुए हैं। चीन और अमेरिका में मांग बढ़ने के अनुमान से बेस मेटल की कीमतों को सपोर्ट मिला है। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी है।
फिलहाल एमसीएक्स पर सोना 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 28,320 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी 0.2 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 40,780 रुपये पर कारोबार कर रही है। हालांकि एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.25 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 3625 रुपये पर कारोबार कर रहा है। नैचुरल गैस करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ 233.7 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
You can also follow us for daily intraday updates click here to

No comments:
Post a Comment