दबाव में अमेरिकी बाजार, ट्रंप का साइडइफेक्ट

ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने से पहले अमेरिकी बाजार दबाव में दिख रहे हैं। कल के कारोबार में डाओ लगातार 5वें दिन गिर कर बंद हुआ। कल के कारोबार में अमेरिका में रियल एस्टेट शेयरों में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं बेरोजगारी आंकड़े गिरकर 2,34,000 पर आ गए हैं। अमेरिका में बेरोजगारी आंकड़े 40 साल के निचले स्तर पर हैं। आईबीएम और अमेरिकन एक्सप्रेस के नतीजे घोषित हो गए हैं। आईबीएम के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं जबकि अमेरिकन एक्सप्रेस की आय में गिरावट देखने को मिली है। उधर ईसीबी से दरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है जबकि यूएस क्रूड में उछाल दिखा है।

गुरुवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 72.32 अंक यानी 0.37 फीसदी टूटकर 19732.40 पर, एसएंडपी-500 इंडेक्स 8.20 अंक यानि 0.36 फीसदी घटकर 2263.69 पर और नैस्डेक 15.57 अंक यानी 0.28 फीसदी की कमजोरी के साथ 5540.08 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार समाचार और शेयर के उतार चढ़ाव तथा इन्वेस्टमेंट के लिए विसिट करे  

No comments:

Post a Comment

Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes