अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट के बावजूद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई है।
लीबियाई बंदरगाहों के दोबारा खुलने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का अमेरिकी और एशियाई बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ा, जबकि भारतीय शेयर बाजार में इससे ऊर्जा शेयरों को सहारा मिल रहा है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,323.77 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,390.99 पर खुला। 10 बजे के करीब सेंसेक्स 87.66 अंक या 0.24% की मजबूती के साथ 36,411.43 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,936.85 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,939.65 पर खुल कर 37.05 अंक या 0.34% की बढ़त के साथ 10,973.90 पर चल रहा है।
वहीं शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांक में भी मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.80% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.36% की बढ़त है। जबकि निफ्टी मिड 100 0.69% और निफ्टी स्मॉल 100 0.68% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के 50 में से 40 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 23 शेयर मजबूत स्थिति में है।
Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:
Post a Comment