शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी हफ्ते में डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में लगातार पाँचवे सप्ताह मजबूती दर्ज की गयी।
सप्ताह के दौरान आये कंपनियों के बेहतर नतीजों ने रोजगार रिपोर्ट और व्यापार विवाद के प्रभाव को कम किया। कल भी अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। दूसरी ओर यूरोपीयन बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 136.42 अंक या 0.54% की मजबूती के साथ 25,462.58 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 9.33 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 7,812.02 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.13 अंक या 0.46% की वृद्धि के साथ 2,840.35 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.33% की गिरावट के साथ 73.21 डॉलर प्रति पर बंद हुए।
Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:
Post a Comment