रिलायंस जियो (Reliance Jio) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अपनी साझेदारी का विस्तार करते हुए नया करार किया है।
समझौते के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के उपभोक्ताओं को डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाएँ प्रदान की जायेंगी, जिससे एसबीआई के डिजिटल उपभोक्ताओं की संख्या में कई गुना वृद्धि होने की उम्मीद है।
एसबीआई और जियो पहले से ही जियो पेमेंटेस बैंक (Jio Payments Bank) संयुक्त उद्यम में साझेदार हैं, जो कि एक भुगतान बैंक है। इसकी 70% हिस्सेदारी जियो और शेष 30% एसबीआई के पास है। मगर लाइसेंस मिलने के दो साल से अधिक समय के बावजूद इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है।
उधर बीएसई में रिलायंस जियो की मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,168.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,175.00 रुपये पर खुल कर 1,169.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। हालाँकि एक बजे के बाद से इसमें तेजी का रुख है। पौने 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 8.10 रुपये या 0.70% की बढ़त के साथ 1,176.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं एसबीआई का शेयर इस समय 1.85 रुपये या 0.63% की बढ़ोतरी के साथ 295.85 रुपये पर है।
Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:
Post a Comment