रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में जोरदार उछाल





रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में आज 5.5% से अधिक की मजबूती आयी है।

खबर है कि शीर्ष अदालत ने दूरसंचार कंपनी को रिलायंस जियो को अपनी वायरलेस और टावर संपत्ति बेचने की इजाजत दे दी है। इस खबर का रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है।

उच्चतम न्यायालय ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और एरिक्सन एबी की भारतीय इकाई के बीच समझौते को हरी झंडी दिखा दी है, जिससे कंपनी के रिलायंस जियो को संपत्ति बेचने का रास्ता साफ हो गया।

बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर सपाट 14.84 रुपये पर खुला। पौने 11 बजे के करीब एक तीखी उछाल के साथ यह 17.06 रुपये के ऊपरी भाव तक उछला, मगर फिर इसके शेयरों में थोड़ी बिकवाली भी देखी गयी। करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 0.84 रुपये या 5.66% की बढ़त के साथ 15.68 रुपये पर कारोबार हो रहा है।

Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056


No comments:

Post a Comment

Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes