अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने जुलाई में बेचे 27% अधिक वाहन



जुलाई 2017 की तुलना में 2018 की समान अवधि में प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की वाहन बिक्री में 27% की बढ़ोतरी हुई है।

जुलाई 2017 में बेचे गये कुल 11,981 इकाइयों के मुकाबले जुलाई 2018 में कंपनी ने 15,199 इकाइयाँ बेचीं। इनमें हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2,955 इकाई से 42% बढ़ कर 4,203 इकाई और मध्य और अधिक वजनदार वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 9,026 इकाई से 22% की वृद्धि के साथ 10,996 इकाई रही।

बिक्री में बढ़त से अशोक लेलैंड के शेयर में भी मजबूती आयी है। बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 112.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज लाल निशान में 112.50 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे इसमें एक तीखी उछाल आयी, जिससे यह 117.65 रुपये के शिखर तक चढ़ा। 1.30 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 4.40 रुपये या 3.90% की बढ़ोतरी के साथ 117.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है।

Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:

Post a Comment

Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes