बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की जुलाई बिक्री में 30% की वृद्धि




वर्ष दर वर्ष आधार पर बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की जुलाई बिक्री में 30% की बढ़ोतरी हुई है।

जुलाई 2017 में वाहनों की 3,07,727 इकाइयों की तुलना में बजाज ऑटो ने 2018 की समान अवधि में 4,00,343 इकाइयाँ बेचीं। जुलाई में कंपनी की घरेलू बिक्री 1,86,497 इकाई से 27% अधिक 2,37,511 इकाई और निर्यात 1,21,230 इकाइयों के मुकाबले 34% अधिक 1,62,832 इकाइयों पर पहुँच गया।

इसके अलावा बजाज ऑटो की मोटरसाइकिल बिक्री 2,65,182 इकाई के मुकाबले 25% अधिक 3,32,680 इकाई और कारोबारी वाहनों की बिकवाली 42,545 इकाइयों की तुलना में 59% की जोरदार वृद्धि के साथ 67,663 इकाई रही, जो किसी भी एक महीने में सर्वाधिक है।

दूसरी ओर बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 2,700.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 2,712.00 रुपये पर खुला। शुरुआती सत्र में ही 2,768.00 रुपये के शिखर तक चढ़ने के बाद इसमें थोड़ी गिरावट आयी, मगर यह हरे निशान में जमा रहा। पौने 1 बजे के करीब यह 28.15 रुपये या 1.04% की बढ़त के साथ 2,728.85 रुपये पर चल रहा है।

Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:

Post a Comment

Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes