बेस मेटल की कीमतों में नरमी के संकेत

व्यापार विवाद के कारण बेस मेटल की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।

 RIPPLES ADVISORY

तांबें को 425 रुपये के नजदीक अड़चन के साथ इसकी कीमतों में 414 रुपये तक गिरावट हो सकती है। हाल ही में भारी गिरावट के बाद तांबें की कीमतों में रिकवरी हुई है, लेकिन व्यापार विवाद के कारण चीन की ओर से औद्योगिक धातुओं की माँग में कमी की आशंका से कीमतों की बढ़त पर रोक बरकरार रहने की संभावना है। सरकारी कंपनी कोडेल्को की एंडिना तांबा खदान के हड़ताली श्रमिकों ने नये अनुबंध प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

जिंक की कीमतों को 176 रुपये के नजदीक सहारा और 180 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकती है। निकल की कीमतों को 935 रुपये के नजदीक सहारा और 955 रुपये के स्तर पर प्रतिरोध रह सकता है। वहीं लेड की कीमतों को 144 रुपये के नजदीक सहारा और 148 रुपये के करीब बाधा रह सकती है।

इसके अलावा एल्युमीनियम की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 148 रुपये के नजदीक सहारा तथा 152 के नजदीक अड़चन रह सकती है। अमेरिका द्वारा अर्जेटिना से एल्युमीनियम आयात को राहत देने के बाद आज लंदन में एल्युमीनियम की कीमतों में छह दिनों के बाद पहली बार गिरावट हुई है। ट्रंप ने मार्च में ही अर्जेटिना से स्टील के साथ ही एल्युमीनियम पर टैरिफ लगा दिया था।

Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:

Post a Comment

Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes