सोयाबीन, सीपीओ और सोया तेल में सुस्ती की संभावना

सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 3,150-3,220 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

 RIPPLES ADVISORY

थोड़े कारोबार के कारण देश के प्रमुख बाजारों में सोयाबीन की कीमतों में स्थिरता है। मध्य प्रदेश के बेंचमार्क बाजार में सोयाबीन की कीमतें 3,200-3,250 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में हैं, जबकि प्लांट डिलीवरी के लिए कीमतें 3,250-3,350 रुपये के दायरे में स्थिर हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने के बावजूद सोयामील की कमजोर निर्यात माँग के कारण पेराई मिलों की ओर से सोयाबीन की खरीदारी कम होने से हाजिर बाजारों में सोयाबीन की कीमतो पर दबाव पड़ रहा है।

वहीं सरसों वायदा (सितंबर) की कीमतें 3,900 रुपये तक लुढ़क सकती है। नाफेड द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के बजाय बाजार दरों पर सरसों बेचे जाने की खबरों से राजस्थान के प्रमुख बाजारों में कल सरसों की कीमतों में गिरावट हुई है। नाफेड ने कुछ हफ्ते पहले ही हरियाणा में सरसों को 4,011 प्रति 100 किलो ग्राम की बाजार दरों पर बेचना शुरू कर दिया है।

सोया तेल (सितंबर) वायदा की कीमतों के 725-730 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। घरेलू सोयाबीन की कीमतों में नरमी और सीबोट में सोया तेल की कीमतों में तेजी के कारण बाजार में मिला-जुला रुझान है। सीबोट में सोया तेल की कीमतें 28 सेंट के नजदीक सहारे के साथ सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं। 

सीपीओ वायदा (सितंबर) की कीमतों के 588-593 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। प्रमुख उत्पादक इंडोनेशिया में अधिक उत्पादन अनुमान के कारण बीएमडी में मलेशियन पॉम ऑयल की कीमतों में कल गिरावट दर्ज की गयी। बीएमडी में मलेशियन पॉम ऑयल नवंबर डिलीवरी की कीमतें 0.7% की गिरावट के साथ 2,217 रिंगिट पर बंद हुई।

Two days Free Trials and best services packages for dealing in Stock market click here to get >> Nifty Market Tips and Ripples Advisory One Missed call on @9644405056

No comments:

Post a Comment

Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes